Tuesday, October 20th, 2026

बारातियों से भरा ट्रक पलटा 5 की मौत

मंडला
 मंडला जिले में आज  बड़ा हादसा हो गया। बारातियों से भरा मिनी ट्रक पलट गया। इसमें 5 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। 30 लोग घायल हो गए। हादसे में एक बाराती का हाथ कटकर अलग हो गया। काफी देर तक घायल तड़पते रहे। अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद आसपास के लोगों ने घायलों को किसी तरह से स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां समुचित इलाज नहीं मिला। घायलों को पिकअप वाहन से जबलपुर मेडिकल अस्पताल भेजा गया।

बारात बुधवार को झारी ग्राम पंचायत के देवडोंगरी गांव से शंकरगंज के चन्देहरा गांव गई थी। यहां से सुबह मिनी ट्रक से बाराती गांव लौट रहे थे। जंगल के रास्ते में मिनी ट्रक बबलिया के पास अनियंत्रित होकर सुबह 9 बजे पलट गया। घटना में 1 महिला समेत 5 ने दम तोड़ दिया। वाहन में सवार 30 बाराती भी घायल हो गए। घायलों को नजदीकी नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन वहां व्यवस्था न होने से अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को जमीन पर लेटाना पड़ा। उन्हें न तो इलाज मिल पाया और न ही रैफर करने के लिए एंबुलेंस। इसके बाद गंभीर घायलों को पिकअप वाहन से जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

 

#ट्रक पलटा 5 की मौत

Source : Agency

पाठको की राय